मजबूत नाखून के लिए क्या लेना चाहिएHealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 09:27

नारियल का तेल, शहद, नींबू, लहसुन और अंडे आदि आपके नाखूनों को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। नारियल तेल में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होता है और नींबू के रस में विटामिन सी भरपूर होता है, जो कि नाखूनों को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है।

नाखून जल्दी-जल्दी टूटते हैं तो इन 5 तरीकों से बनाएं स्ट्रॉन्ग :-

नींबू का रस लगाएं: विटामिन सी का सेवन करने से नाखूनों की ग्रोथ बढ़ती है। आप नींबू को काट कर इसे दिन में कम से कम एक बार अपने हाथ और पैरों के नाखूनों पर रगड़ें। इसे पांच मिनट तक रगड़ने के बाद गर्म पानी से हाथों को वॉश कर लें। नींबू को नाखूनों पर रगड़ने से नाखून साफ और बैक्टीरिया मुक्त रहेंगे, साथ ही नाखूनों की ग्रोथ भी बढ़ेगी।

नारियल का तेल लगाएं: गर्म नारियल तेल से अपने नाखूनों की मालिश करने से नाखूनों की ग्रोथ में इज़ाफ़ा होगा। नारियल का तेल एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई से भरपूर होता है जो नाखूनों की ग्रोथ बढ़ाने में असरदार है। हर रात सोने से पहले अपने नाखूनों की नारियल तेल से मालिश करें और आपको फर्क नजर आने लगेगा।

संतरे का रस भी है असरदार: संतरा कोलेजन के उत्पादन में मदद करता है। कोलेजन एक महत्वपूर्ण एजेंट है जो नाखूनों के विकास में मदद करता है और नाखूनों को स्ट्रॉन्ग बनाता है। संतरे के एंटीऑक्सीडेंट गुण किसी भी तरह के संक्रमण को दूर रखते हैं। एक कटोरी में संतरे का रस लें और अपने नाखूनों को लगभग 10 मिनट के लिए भिगो दें। 10 मिनट बाद नाखूनों को गर्म पानी से वॉश कर लें और मॉइस्चराइज़ से मसाज करें।

जैतून का तेल भी है उपयोगी: अगर आपके नाखून क्षतिग्रस्त और खराब हैं तो जैतून का तेल आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। जैतून का तेल आपके नाखूनों की भीतरी परत तक पहुंचता है और नाखूनों की ग्रोथ भी बढ़ाता है। यह ब्लड सर्कुलेशन ठीक करने में भी सहायता करता है और नाखूनों के विकास में मदद करता है। इसका नाखूनों पर इस्तेमाल करने के लिए जैतून का तेल गर्म करें और धीरे-धीरे अपने नाखूनों और क्यूटिकल्स की लगभग पांच मिनट तक मालिश करें। आप चाहें तो रात को सोने से पहले इस तेल से नाखूनों की मसाज करें और सुबह तक लगा रहने दें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info